Breaking News

सियासी अखाड़ा बना गोरखपुर, प्रियंका के बाद अखिलेश यादव और अमित शाह बनाएंगे माहौल

 

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ में सवार होकर रोड शो करेंगे। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शनिवार को गोरखपुर में रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर इन दिनों सियासी अखाड़ा बन गया है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, सपा से लेकर भाजपा तक का जोर गोरखपुर में है।

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की हिट रैली के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सियासी ताकत का शो करने जा रहे हैं। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शनिवार को गोरखपुर में रहेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करने के बाद बस्ती में आयोजित होने वाले खेल महोत्सव में शिरकत करेंगे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *