Breaking News
Screenshot 20250228 132901

गाजीपुर:पूर्व सपा सांसद राधेमोहन के भाई हिरन सिह के साइट पर धमकी जाच टीम तीसरे भाई गंगासागर के नाम पंजीकृत है कंट्रक्शंन कंपनी

 

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

राष्ट्रीय राजमार्ग 124 डी का निर्माण कार्य पुनः आरम्भ राष्ट्रीय राजमार्ग 124 डी सैदपुर मरदह के निर्माण कार्य पर मिली अनियमितता को दूर करने के बाद वृहस्पतिवार को पुनः रोड निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया।बताया गया कि वाराणसी परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता मृत्युंजय यादव तथा एस डी ओ प्रज्ञा सिंह द्वारा मंगलवार को निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 124 डी का सादात क्षेत्र में निरीक्षण किया।

Screenshot 20250228 132921

 

शिकायत के बाद जांच टीम मे मिली तमाम खामियां तमतमाये अफसर

निर्माण कार्य में कमी पायी जाने पर उन्होंने कार्यदाई संस्था गंगासागर कंसट्रक्शन के मौके पर मौजूद अभियन्ता को निर्माण कार्य में कमियां बताकर उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया था।

Screenshot 20250228 132901

और जाच के बाद संजीदगी से सफाई देने लगे प्रोजेक्ट मैनेजर

कार्यदाई संस्था गंगासागर कंसट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैंनेजर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इस निर्माणाधीन सड़क को निर्मित कर फरवरी 2026 तक देना है। हमारी कार्यदाई संस्था द्वारा इसे वर्ष 2025 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारण किया गया है।

Screenshot 20250228 132941

नवनिर्मित सड़क के बारे में उन्होंने बताया कि यह सड़क 12 मीटर चौड़ी बन रही है। इसके बाद दोनों तरफ डेढ़ मीटर चौड़ी पटरी का निर्माण होगा और आबादी क्षेत्र में सड़क के के दोनों तरफ नाली बनाकर पेब्ड रोड बनाया जा रहा है। अभी सड़क पर 50 एम एम डी बी एम के साथ कंकरीट डाला जा रहा है। इसके कुछ दिन बाद पुनः 40 एम एम डी सी पड़ेगा। सड़क निर्माण के बाद जहाँ भी जक्शन चौराहा बनना है उसे भी 2025 में ही पूरा कर लिया जायेगा। इसी के साथ रास्ते में पड़ रहे मंदिर एवं मजार को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जायेगा। इस अवसर पर मेटेरियल इंजिनियर राजेश पाण्डेय भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …