टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। हिंदुस्तान हिंदी समाचार पत्र के जिला ब्यूरो प्रभारी प्रवीण राय की अति बुजुर्ग दादी गिरिजा देवी उम्र 95 वर्ष का बीते गुरूवार की देर रात्रि को लंम्बी बिमारी के चलते निधन हो गया।
इसकी जानकारी होते ही परिजनों सहित इलाके एवं पत्रकार जगत से जुडे लोगों में शोक की लहर दौड पडी,
दादी का अंतिम दाहसंस्कार आज शुक्रवार को शमशान घाट पर किया गया।,इस दौरान बडी संख्या में गणमान्य, पत्रकार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मृतक को श्रद्धांजलि दी,मृतक को मुखाग्नि पुत्र अरूण राय ने देते ही सबके आखें नम हो गई, परिजनों के मुताबिक हिंदुस्तान समाचार पत्र के व्यूरो प्रवीण राय के दादी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।
अंतिम दाह संस्कार के दौरान मनीष सिंह, अभिषेक सिंह ,रानू पांडे, गिरि बाबा ,मैनुद्दीन खान, पंकज पांडेय, दयाशंकर राय, नरेंद्र पांडेय समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
निधन की सूचना मिलने के बाद यूपी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय पार्षद पदमाकर पाण्डेय गाजीपुर पत्रकार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पाण्डेय सूर्यवीर सिंह दुर्ग विजय सिंह राम प्रवेश राय मनीष सिंह विनय कुमार सिंह ग्रामीण पत्रकार संगठन के कमलेश पाण्डेय ने मृत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।