Breaking News

हरियाणा‌ व दिल्ली के कद्दावर नेता संभाल रहे उत्तराखंड चुनाव में मोर्चा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःउत्तराखंड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश के कद्दावर नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। हरियाणा प्रदेश से यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पिछली योजना मे बतौर उद्योगमंत्री रहे विपुल गोयल ओर दिल्ली से सांसद व फिल्म जगत के मशहूर स्टार मनोज तिवारी ओर भाजपा के कार्यकर्ता उत्तराखंड चुनाव में मोर्चा संभाले हुए है। ये नेता हर विधानसभा क्षेत्र के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यो ओर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। इन नेताओं की एक महीने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान के तहत प्रदेश की तरफ से ड्यूटी लगाई है। हम आपको बता दें आने वाली 14 फरवरी को उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव होने है ओर इसी कड़ी में आज ऊधम सिंह नगर जिले की रूद्रपुर विधानसभा मे जिले के प्रवासी प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा विपुल गोयल ने राष्ट्रीय सचिव एव राष्ट्रीय प्रवक्ता आरसीपी सिंह,दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के उम्मीदवार शिव अरोड़ा के पक्ष मे प्रैस कान्फ्रेंस कर स्थानीय लोगों से वोट की अपील। उत्तराखंड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराने के लिए ये नेता दिन-रात प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इससे कुछ दिन पहले प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उत्तराखंड में कई विधानसभाओं में दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया था। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बताया की लोग भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गये कार्यो से ओर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्व जन विकास की नीतियों से प्रभावित है ओर आने वाली 14 फरवरी को उत्तराखंड की जनता दोबारा कमल खिलाकर साबित कर देगी की देश व प्रदेश की जनता अपना भविष्य सुरक्षित हाथो में रखना चाहती है। इसलिए आने वाले चुनावो में भारतीय जनता पार्टी दोबारा से उत्तराखंड मे पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *