Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 20 at 5.39.23 PM

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन,

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSWhatsApp Image 2024 10 20 at 5.39.23 PM

अयोध्या – जनपद अयोध्या के बीकापुर तहसील के अन्तर्गत प्रा. वि. वेनीगद्दौपुर नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजन हुआ, जिसमें सहायक अभियंता लघु सिंचाई ई.रंजीत कुमार गिरि ने फीता काट कर किया। कैम्प के आयोजक हरिशचन्द्र निषाद सदस्य जिला पंचायत ने बताया कि कैम्प में क्षेत्र के 645 नेत्र के मरीजों का परीक्षण करके 310 मरीजों को निःशुल्क चस्मा एवं शेष मरीजों को दवा वितरित किया गया।

और लगभग चार दर्जन मोतियाबिंद के मरीजों को अयोध्या आई हॉस्पिटल आपरेशन एवं लेन्स प्रत्यारोपण हेतु एम्बुलेंस की सहायता से पहुंचा गया। कैम्प में आए हॉस्पिटल के डाक्टर अभिषेक तिवारी,डा.दिलीप एवं डा.विपिन बिहारी ने अपनी टीम के साथ मरीजों का नेत्र परीक्षण किया, मुख्य अतिथि श्री गिरि ने बताया कि आंखें प्रकृति का अनमोल वरदान है हम सभी को इसकी सुरक्षा करनी चाहिए। कैम्प में आए मरीज मंशाराम ने बताया कि उन्हें दवा और चस्पा नि :शुल्क प्राप्त हुआ है। जिससे उन्हें पहले से अधिक साफ दिखाई दे रहा है। कैम्प के कुशल आयोजन में सहयोगी रहे सुनील कुमार,अमरनाथ निषाद, बिन्दू निषाद,बृजेश कुमार, दीपू कोरी,विजय कुमार,रिंकू निषाद एवं ग्राम वासियों बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *