Breaking News

सियार के हमले से पशु सहीत चार लोग गंभीर रूप से घायल

गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को मारकर वन विभाग की टीम को सौंपा

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौता ग्राम सभा के लतीफपु गांव में सियार के हमले से पशु सहित लगभग चार लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला।IMG 20241114 WA0003

अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हिनौता ग्राम सभा के लतीफपुर गांव में गुरुवार की सुबह लगभग तीन बजे सियार दिखा। ग्रामीणों ने भेड़िया समझकर शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्रित हो गए।

उन्होंने उसे भगाने का प्रयास किया तो सियार ने पशु सहित उनपर चार लोगों पर हमला कर दिया। जिससे कन्हैया पाल पुत्र पुरषोत्तम, गीता पत्नी धर्मेंद्र, रितु पत्नी लखेंद्र, बरसाती पुत्र बौड़न आदि घायल हो गए।

इसके बाद उग्र भीड़ ने पागल सियार को मार डाला। घायल लोगो की इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजा गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी।

मौके पर पहूंची वन दरोगा कपूर सिंह ने मृत सियार को कब्जे में अहरौरा पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर, गद्दा खोदकर मिट्टी में दफना दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *