Breaking News
94717966 368e 4331 96c7 e6da60117ee7

वरिष्ठ नागरिक क्लब में हनुमान चालीसा की वर्षगांठ के अवसर पर बतौर पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट94717966 368e 4331 96c7 e6da60117ee7

फरीदाबाद:सेक्टर-8 में वरिष्ठ नागरिक क्लब में बुजुर्गों द्वारा लगातार पिछले एक वर्ष से सुंदरकांड का पाठ हर सप्ताह मंगलवार कों आयोजित किया जा रहा हैं जिसके आज एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक महोत्सव के रूप में मनाया गया और इस उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ भण्डारे के प्रसाद का भी आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने आरती में शामिल होकर भगवान के दरबार में माथा टेका और अपने क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर क्लब के लोगों ने पूर्व मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्हें फूल मालाओ और शाल ओढाकर सम्मानित किया व क्लब के सदस्यों द्वारा पूर्व मंत्री के हाथो से उन सज्जनों कों सम्मानित भी करवाया जो हर महीने सुंदरकांड का पाठ आयोजित करवाने में अपनी विशेष भूमिका निभाते आ रहे हैं, जिनको पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया व भविष्य में इसी प्रकार अपनी सेवाएं आगे भी क्लब में देने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का लोगों ने विशेषतौर पर आभार जताया की जिस क्लब में ये कार्यक्रम आज आयोजित हों रहा हैं और बुजुर्गों के एकत्रित होने के लिए पूर्णरूप से सरकार द्वारा उन्हें समर्पित किया गया हैं वह भवन वर्ष 2018 में बतौर मंत्री रहते हुए विपुल गोयल द्वारा ही उन्हें समर्पित किया गया था, जिसपर पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया की भविष्य में इस हॉल कों वातानूकुलित बनाने के साथ साथ इसके ऊपर भी एक मंजिल और बनाने का काम किया जायेगा ताकि इसका उपयोग अधिक से अधिक लोग अपनी सहूलियत अनुसार कर सके।

इस मौके पर एन के गर्ग एडवोकेट प्रधान आल आरडब्लूए एसोसिएशन फरीदाबाद,वजीर सिंह डागर, कृपा राम शर्मा प्रधान आरडब्लूए एसोसिएशन सेक्टर-8 पॉकेट, प्रताप सिंह बामल,पीडी शर्मा, पवन गुप्ता,हरीश मोहन महता, भगवान शाह,सुखपाल अम्बावता,सी एम थापर के अलावा अन्य काफी लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *