Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 07 at 11.05.56 PM

पूर्व केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर तीन को दी लगभग ₹3.50 करोड़ की सौगात

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2025 04 07 at 11.05.56 PM

फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर-3 के निवासियों को आज एक बड़ी सौगात मिली जब पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने क्षेत्र में ₹3.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। बल्लभगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 3 में ग्रीन बेल्ट सौंदर्यकरण, नाले के निर्माण और ट्यूबवेल जैसी आधारभूत संरचनाओं का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर पं. मूलचंद शर्मा ने गुरुग्राम कैनाल रोड से नाहर सिंह महल तक की ग्रीन बेल्ट को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए ₹40 लाख की लागत से होने वाले सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य का उद्देश्य क्षेत्र को हरियाली से भरपूर और नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थानों की सुविधा प्रदान करना है।

इसके साथ ही, उन्होंने सेक्टर 3 पुलिस चौकी रोड के साथ स्थित नाले के निर्माण के लिए ₹3 करोड़ की लागत वाले आरएमसी प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया। इस कार्य के पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और स्थानीय इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार आएगा।

विधायक ने 15 लाख की लागत से एक बड़े पानी के ट्यूबवेल का कार्य भी शुरू कराया, जो ग्रीन बेल्ट को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगा और जलापूर्ति को मजबूत करेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने पंडित मूलचंद शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार जताया।

पं. मूलचंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा, “सेक्टर-3 बल्लभगढ़ का सबसे पुराना सेक्टर है और इसे नया स्वरूप देना मेरी प्राथमिकता है। हमने सड़कों के चौड़ीकरण, पार्कों के विकास और जल निकासी जैसी परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार और प्रशासन मिलकर क्षेत्र को स्मार्ट और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में राकेश त्यागी, नवीन चेची, बुद्धा सैनी, सुरेश कुमार, राकेश जौहरी, कर्मवीर, बाबूराम, राजिंदर शर्मा, पी एल शर्मा सहित सेक्टर 3 के विभिन्न पॉकेट्स के प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम स्थानीय निवासियों के लिए विकास की नई उम्मीद लेकर आया है। लोगों को विश्वास है कि यह परियोजनाएं सेक्टर-3 की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का कार्य करेंगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …