फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिले के पुलिस कमिश्नर अॉफिस में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने मीडिया से रूबरू हुए | गौरतलब है की पुलिस कमिश्नर संजय सिंह कुछ साल पहले एडिशनल पुलिस कमिश्नर के तौर पर फरीदाबाद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब वह एक बार फिर पुलिस कमिश्नर के रूप में फरीदाबाद जिले की कमान संभाल रहे हैं | मीडिया को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा की संविधान के अनुसार पुलिस की जो जिम्मेवारी है उसे बखूबी निभाया जाएगा।
उन्होंने कहा की पुलिस की मुख्य जिम्मेवारी कानून व्यवस्था बनाय रखने की होती है जिसे और पुख्ता किया जाएगा और जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण रखते हुए उसमे कमी की जायेगी। उन्होंने कहा की उनकी कोशिश होगी की कमजोर तबके के लोगो को न्याय मिल सके ताकि कमजोर तबके की पहुंच कानून तक बनी रहे | वहीं ट्रेफिक व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा की सीमित साधनो के चलते ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा जिसमें हम मीडिया और पब्लिक का सहयोग भी लेना चाहेंगे। उन्होंने साफ कहा है कि कानून की पालना का मतलब यह नहीं की सिर्फ पब्लिक ही कानून की पालना करे | जबकि पुलिस भी इसी दायरे में आती है और अगर पुलिस भी अपनी हद से बाहर जाकर काम करेगी तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही निश्चित रूप से होगी।
Check Also
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …