Breaking News

फरीदाबाद – बेजुबान पशुओं की सेवा करना बहुत बड़े पुण्य का कार्य : कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव फज्जूपुर खादर की गौशाला को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सीएसआर के तहत वेदांता ग्रुप की सामाजिक संस्था अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन (टैको) को संचालन के लिए सौंपा। इस गौशाला में गऊओं की देखरेख, पशुओं के इलाज,व्यवस्था,चारा सहित सभी खर्च व देखरेख अब वेदांता ग्रुप द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फज्जूपुर खादर व फरीदाबाद की जनता की तरफ से अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सभी प्रदेश पदाधिकारियों का हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि वेदांता ग्रुप ने पशुओं की सेवा का क्षेत्र चुना है। यह बहुत ही सराहनीय कदम है। वेदांता ग्रुप पशुओं की सेवा करने के कार्य को सेवा भाव से कार्य कर रहा है और आगामी 5 वर्षों के लिए 5000 करोड़ रुपए का बजट का भी ग्रुप की तरफ से पशुओं की सेवा के लिए किया गया है। यह एक बहुत ही बेहद सराहनीय और कारगर कदम है। जो कि पशुओं की सेवा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना और दिव्यांग जनों की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा भाव का कार्य है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि समाज के लोगों का भी सामाजिक दायित्व है कि वह गऊओं की सेवा करें। भारतीय संस्कृति में गौ सेवा से बढक़र और कोई बड़ी सेवा नहीं है। समाज में गऊ को माता का दर्जा भी भारतीय संस्कृति में दिया गया है। गऊ के गोबर और मूत्र से भी कई प्रकार की दवाइयां बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि गोकशी के लिए ले जा रहे गऊओ में आम सामाजिक भागीदारी भी दोषी हैं। हमें गऊओं की सेवा करनी चाहिए। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि अग्रवाल फाउंडेशन हमारे विधानसभा क्षेत्र में पशुओं के सेवा में बेहतर कार्य कर रही है। यह फाउंडेशन गऊ,बिल्ली,बंदर,पक्षियों सहित सभी प्रकार के पशुओं का उपचार भी कर रही है। वह एक बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा से बढक़र कोई भी सेवा नहीं मानी जाती है। भारतीय संस्कृति में गौ को माता का दर्जा दिया गया है। अग्रवाल फाउंडेशन के सीईओ डॉ.भास्कर चटर्जी ने कहा कि सचमुच पशु प्रेमी व्यक्ति ही पशुओं की सेवा कर सकता है। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किसानों की आय दोगुनी करने में किसानों को पशु खेती के साथ-साथ पशुपालन का कार्य भी निश्चित तौर पर फायदेमंद होता है। किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन का कार्य करके निश्चित तौर पर आय को दोगुना कर सकते हैं। वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के डॉ.उमेश शर्मा ने कहा कि पशु कल्याण करने वाले टैगो इंडिया पशुओं की सेवा भाव से सेवा कर रहा है। जीव जंतुओं, पशु और मनुष्य की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा मानव धर्म में मानी गई है। गांव फज्जुपुर खादर के निवर्तमान सरपंच मंजू बाला ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर उपायुक्त जितेंद्र यादव,एसडीएम तिलोकचंद,बीडीपीओ मेजर प्रदीप कुमार सहित आसपास गांव के कई निवर्तमान सरपंच व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *