Breaking News

फरीदाबाद: राहगीरी में सराय के सरकारी स्कूल का जलवा

राहगीरी में सराय के सरकारी स्कूल का जलवा
फरीदाबाद: पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर-,31 टाउन पार्क में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा ने मैराथन, योगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में दमदार प्रस्तुति दे कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य नीलम कौशिक की अगुआई में बच्चों और शिक्षकों ने सुबह 5:0 बजे से ही राहगीरी कार्यक्रम में पहुचना शुरू कर दिया था। विद्यालय के इंग्लिश प्राध्यापक, जे आर सी व एस जे ए बी प्रभारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने बताया कि सराय विद्यालय के 300 बच्चों ने मैराथन में,150 बच्चों ने ड्राइंग में,और 19 बच्चों ने योगा में और 10 बच्चों ने डांस कार्यक्रम में प्रतिभागिता दिखाई । बच्चों के साथ विद्यालय के तमाम शिक्षक भी राहगीरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मनचन्दा ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक व योगाचार्य प्रेमचंद के मार्गदर्शन में छात्राओं ने मंच पर योग की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी और योगा के आश्चर्यजनक मुद्राओं का प्रदर्शन सब को विभोर कर दिया। रविन्दर कुमार मनचन्दा ने यह भी बताया कि कल सोमवार को सुबह स्कूल असेम्बली में प्राचार्या व स्टाफ द्वारा राहगीरी कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्या नीलम कौशिक ने रेनु शर्मा सहित सभी अध्यापक साथियों और बच्चों का रविवार छुट्टी वाले दिन इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार और धन्यवाद प्रकट किया।

रिपोर्ट  बी. आर. मुराद ibn24x7news फरीदाबाद

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *