Breaking News

फरीदाबाद: अब बल्लभगढ़ से दूर नहीं दिल्ली मैट्रो का कार्य हुआ सफल

अब बल्लभगढ़ से दूर नहीं दिल्ली मैट्रो का कार्य हुआ सफल
फरीदाबाद: घर से बाहर निकल कर मैट्रो में सफर कर दिल्ली जाने का बल्लभगढ़ वासियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है | शुक्रवार को दिल्ली मैट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने मैट्रो का ट्रायल कर यह सकेंत दे दिया है | ट्रायल सफल होने का दावा किया है | ट्रायल डीएमआसी के मुख्य अभियंता आरपी कोसर,मुख्यअभियंता इलेक्ट्रकल जगदीश कुमार,उपमुख्य अभियंता संजय श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ | अधिकारियों का दावा है दीवाली तक और संभव हुआ तो उससे भी पहले एस्कॉर्टस मुजेसर से बल्लभगढ़ के बीच भी मैट्रो दौड़ने लगेगी | इसका सीधा लाभ बल्लभगढ़ व आसपास की कॉलोनियां व गांव के हजारों लोगों को होगा को जो फिलहाल मैट्रो के सफर के लिए एस्कॉर्टस मुजेसर आते हैं | शुक्रवार को एस्कॉर्टस मुजेसर पर डीएमआरसी अधिकारी सुबह 11:30 बजे पहुंचे | इसके बाद ट्रैक पर नारियल फोड़कर सभी अधिकारी व कर्मचारी छह कोच वाली मेट्रो में सवार हुए | मैट्रो काफी धीरे-धीरे बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंची | इस दौरान सिग्नल, ओएचइ लाइन सहित अन्य चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया | बीच-बीच में मैट्रो को रोककर कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए |
चौथे शहर में चलेगी मेट्रों
अधिकारियों के अनुसार हरियाणा में गुरूग्राम,फरीदाबाद, बहादुरगढ़ के बाद बल्लभगढ़ चौथा शहर होगा जहां मैट्रो चलेगी | डीएमआरसी के प्रवक्ता हिमांशु का कहना है ट्रायल लिया जा रहा है | यह लगातार जारू रहेगा | पूरे प्रयास हैं कि दीवाली के आसपास मैट्रो बल्लभगढ़ तक दौड़ने लगेगी |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *