Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 10 at 20.42.50

फरीदाबाद:-जिला अदालत परिसर में आयोजित की गई थी राष्ट्रीय लोक अदालत

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार स्थानीय न्यायिक परिसर में जिला सत्र एवं न्यायाधीश वाईएस राठौड़ के मार्गदर्शन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ | सीजेएम व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया | राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से 9 न्यायधीशों के अलग-अलग बेंच बनाए गए थे | उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालतों में आए 3215 केसों/मामलों में से 1206 कसों/मामलों का लोगों के आपसी सहमति से निपटारा किया गया है | उन्होंने बताया कि एडिशनल सेशन जज राजेश शर्मा की अदालत में सभी इंश्योरेंस कंपनियों, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, ट्रिब्यूनल के केसों का निपटारा किया गया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद गौतम को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया था | इसी प्रकार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा की अदालत में बिजली से संबंधित केसों का निपटारा किया किया गया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता ओम प्रकाश सैनी को नियुक्त किया गया था | उन्होंने बताया कि अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट कुमारी यशिका यादव की अदालत में पारिवारिक मामलों का निपटान किया गया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता कुमारी नीना शर्मा को लगाया था | अतिरिक्त जिला एवं सत्र जिला जज कम प्रजाईडिंग ऑफिसर ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट डॉक्टर संजीव तीनजन की अदालत में इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट से संबंधित मामलों का निपटारा किया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता कुमारी संगीता रावत को नियुक्त किया था | एलडी मुख्य जुडिशल मैजिस्ट्रेट संदीप चौहान की अदालत में समरी और एमसीएफ से संबंधित केसों का निपटान किया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता शिव कुमार को नियुक्त किया था | एलडीए जुडिशल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कुमारी अनुराधा की अदालत में सभी यातायात चालानों का निपटारा किया गया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता लखीराम को नियुक्त किया था | एलडी ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास गगनदीप गोयल की अदालत में ट्रेफिक चालान केसों का निपटारा किया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता कुमारी रेनू सिंह को नियुक्त किया था | उन्होंने आगे बताया कि एलडी जुडिशल मैजिस्ट्रेट फस्ट क्लास गौरंग शर्मा की अदालत में ऑल इन एक्ट केसों का निपटारा किया गया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता कुमारी आशा अरोड़ा को नियुक्त किया था | उन्होंने बताया कि एलडी एडिशनल सिविल जज कम जुडिशल मैजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह की अदालत में सभी सिविल और क्रिमिनल केसों का निपटारा किया गया है | इसके लिए पैनल अधिवक्ता धर्मेंद्र प्रकाश को नियुक्त किया था | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कम चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट
मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जो 3215 केस/ मामले रखें गए थे इनमें से 1206 केसों/ मामलों को निपटाया गया है | इनमें मूल कंपाउंडेबल 127 मे से 54 मामले,बिजली बिल के 650 ,
कंपाउंडेब रद्दीकरण के 125 में से 21,एमएसीटी के 97 मे से 14, मामले वैवाहिक 32 मे से 5 विवाद,एनआई अधिनियम यू/एस 138 के 168 मे से 141 मामले, फैक्ट्री के 145 मे से 110 केसों और एमसीएफ के 251मे से 98 केसों/ मामलों का निपटारा किया गया है | उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फैसला होने से पैसे व समय की बचत होती है | लोगों को केसों का आपसी सहमति से शीघ्र न्याय मिलता है | उन्होंने बताया कि न्यायालय पर केसों का का दबाव कम होता है | इससे समाज में भी आपस में भाईचारा बढ़ता है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *