Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 04 at 1.06.52 PM

फरीदाबाद:-धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जयंती उत्सव धूमधाम से सेक्टर- 12 स्थित कार्यालय पर मनाया। भगवान परशुराम प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भगवान परशुराम की आरती की गई। पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि भगवान परशुराम की अपार कृपा सभी पर बनी रहे और उनके आशीर्वाद से ही आज समाज में सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति लोगों में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद और कृपा से आज शहर में जगह जगह धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई जा रही है। हमें भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी विष्णु के छठे अवतार थे,उन्होंने पृथ्वी से मानवता के दुश्मनों का नाश किया था। भगवान परशुराम के स्वरूप में भगवान विष्णु का सीधा साक्षात्कार होता है। आज पूरे भारतवर्ष में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। बबली ने कहा कि भगवान परशुराम जहां शक्ति में सम्पूर्ण थे वहीं वो शिक्षा के भी स्रोत थे। वीर योद्धा करण, अर्जुन ने उनसे शिक्षा ग्रहण की। आज उनके पराक्रम की चर्चा पूरे विश्व में की जाती है। वह सदा हमारे बीच जीवित रहेंगे,क्योंकि भगवान परशुराम अजर हैं,अमर हैं।
इस मौके पर तेजपाल शर्मा, देवराज शर्मा सुरेश शर्मा,जसवंत पवार,करण सिंह,अतुल शर्मा, हरीश पाराशर एडवोकेट,करण पाराशर इंजीनियर,रंजन,ललित, आशीष,विनोद,सीताराम, रामजीलाल आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *