Breaking News

फरीदाबाद : झुग्गी वालों को 1418 अलॉटमेंट लेटर दे दिया हुड्डा ने

झुग्गी वालों को 1418 अलॉटमेंट लेटर दे दिया हुड्डा ने
फरीदाबाद:आशियाना फ्लैट के अलॉटमेंट के 1418 लेटर हुड्डा ने बाई पास रोड़ पर बसी प्रेम नगर ओर किसान मजदूर कालोनी के निवासियों को सोप दिए हैं | जबकि प्रेस नोट यह लिखा गया है कि 1625 झुग्गी वालों को फ्लेट दिये जाएेंगे | पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है क्योंकि कुल अलॉटमेंट लेटर 1580 थे जिसमें से 1418 लेटर झुग्गी वाले ले चुके हैं | अब 162 लेटर हुड्डा के पास हैं | अंदाजा तो इस बात का लगाया जाए कि 1625 में 1580 लोगों को लेटर बांट दिये गए तो बचे 45 लोग कहां जाएगें |
प्रेम नगर झुग्गी में कुल तीन हजार लोग रहते हैं | और अगर किसान मजदूर कालोनी के मिलाकर देखा जाए तो 4500 लोग रहते हैं | ओर फ्लेट 1580 लोगों को दिये जाने हैं तो बाकि के बचे लोग कहां जाएेंगे | इनका भी कुछ होना चाहिए ताकि इन लोगों को आशियाना मुहैया हो सकें | तो वहीं राम कुमार ने बताया कि मैं पिछले 15 साल से प्रेम नगर झुग्गी में रहता हूँ | मैने अपनी झुग्गी पर सर्वे कराया था | जोकि हुड्डा के अधिकारियों ने रद्द कर दिया है |
मेरे तीन बच्चे हैं जो वह सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं | मैं मजदूरी करता हूँ | झुग्गी के सहारे अपना गुजर बसर कर रहा था | पर अब झुग्गी टूट जाएेगी तो मैं अपने गांव जाकर कोई कारोबार करूंगा | तो हुड्डा डिपार्टमैंट के अधिकारी सुनिल ने बताया कि हमने अब-तक 1418 अलॉटमेंट लेटर झुग्गी वालों को दे दिया है | ओर जो लोग बचे हैं वह अगर आएेंगे तो हम उनकों भी दे देंगे |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *