फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद : मुहर्रम के महीने में जगह- जगह चल रही मजलिसों में अल्लाह- रसूल के फरमानों का जिक्र किया जा रहा है | हजरत इमाम हुसैन की शहादत के जिक्र के साथ विद्वान हक की राह पर चलने की हिदायत दे रहे हैं | एसी नगर स्थित अजाखाना ए बुतूल में मुहर्रम के मौके पर आयोजित मजलिस में मौलाना सुल्तान मुरादाबादी खास तौर से बयान कर रहे हैं | सुल्तान मुरादाबादी साहब ने बताया कि हमें अल्लाह और प्यारे नबी हजरत मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए | असल में सुकून चाहिए तो दीन के रास्ते को ही अपनाना होगा | हजरत मुहम्मद साहब का हर फरमान इंसान की बेहतरी के लिए ही है | उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने इंसानियत के लिए कुर्बानी दी है | हमें इस कुर्बानी को समझना चाहिए | संयोजक महमूद हुसैन रिजवी,मोहसिन हुसैन, मोहम्मद रजा, की कार्यक्रम में अहम भूमिका रही है |
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …