Breaking News

फरीदाबाद: जूस के 40 रुपये मांगने पर पुलिसकर्मियों ने पीटा,सीसीटीवी में हुए कैद

जूस के 40 रुपये मांगने पर पुलिसकर्मियों ने पीटा,सीसीटीवी में हुए कैद
फरीदाबाद : जूस के 40 रुपये मांगने पर एक दुकानदार को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा | मामला सेक्टर-17 में बाई पास रोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने का है | इसका विडियो सीसीटीवी मे कैद हुआ तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया | शिकायत पर एसएचओ सेक्टर-17 ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू करने का दावा किया है | दुकानदार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जूस मांगा था | जूस के 40 रुपये मांगने पर दूसरे साथियों को बुलाकर पिटाई करवा दी | वहीं पुलिसकर्मियों का पक्ष है कि दुकान रात को बंद करने के लिए लगातार कहा जा रहा था | लेकिन वह नहीं मान रहा था | एसएचओ मनमोहन ने कहा कि आरोप एएसआई अशोक पर है | बाकि पुलिसकर्मी भी पीसीआर व थाने की गाड़ी में मौजूद थे | पूरे मामले की जांच की जा रही है |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *