Breaking News
22e914bf 56ed 4d5d 99f8 a40a3f81685e

भारतीय जनता पार्टी में मिलता है हर वर्ग को सम्मान:विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट22e914bf 56ed 4d5d 99f8 a40a3f81685e

फरीदाबाद:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फरीदाबाद आगमन पर भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली,जब आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी सहित सैंकड़ों आप कार्यकर्ता एवं बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी किशन ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने भाजपा का पटका पहनकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल की इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं विपुल गोयल ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए विधानसभा चुनावों में इसके प्रभाव पड़ने के संकेत दिए।

विपुल गोयल ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है और हरेंद्र भाटी एवं किशन ठाकुर अपनी टीम के साथ हमारी विचारधारा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सभी युवा साथियों को भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान मिलेगा। देश ही नहीं बल्कि प्रदेश में एक बार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री के फरीदाबाद आगमन पर उमड़े जनसमूह ने साबित कर दिया है कि फरीदाबाद की जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

इस मौके पर भाजपा का दामन थामने वाले आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार भ्रष्टाचार में डूबती जा रही है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद निश्चित रूप से पार्टी कमजोर होगी। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ विचार-विमर्श करके यह फैसला लिया है कि देशहित में और हिन्दुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को लाना आवश्यक है।

वह और उनकी पूरी टीम तन,मन,धन से फरीदाबाद में भाजपा का परचम लहराने का काम करेगी। बसपा नेता किशन ठाकुर ने कहा कि विपुल गोयल एक स्वच्छ छवि के बेहतर नेता हैं। फरीदाबाद विधानसभा के लोग दिल से उनको प्यार करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है एक बार फिर विधायक और उसके बाद मंत्री बनकर प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का काम करेंगे। कृष्णपाल गुर्जर एवं विपुल गोयल के नेतृत्व में भाजपा मजबूती की ओर बढ़ रही है। इस मौके पर किशन ठाकुर, हरेन्द्र भाटी के साथ रिंकु सिलानी,कुलदीप कौशिक,हेमंत कुमार,संदीप शर्मा सहित अनेक लोगों ने भाजपा ज्वाइन की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *