Breaking News

दयाल बाग में शिव साई धाम कमेटी द्वारा सांई संध्या का आयोजन

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:सूरजकुण्ड के दयाल बाग में शिव सांई धाम कमेटी द्वारा सांई संध्या का आयोजन किया गया | इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्षद जितेन्द् भड़ाना(जित्ते भाई) ने सांई बाबा के दरबार में माथा टेककर उनसे आर्शीवाद लिया | इस अवसर पर पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि सांई बाबा की असीम कृपा पूरे क्षेत्र पर ऐसे ही बनी रहे |

 

पिछले साल कोरोना से सारे देश की हालत काफी खराब रही,उस काल में कमेटी में उनके कुछ साथियों का साथ छूटा,कुछ का व्यापार छूटा और कुछ से उनका घर छूटा | सांई बाबा से प्रार्थना है की आगे कभी ऐसी त्रासदी ना आए तथा भारत सहित पूरी दुनिया बची रहे और सभी तरक्की करें | पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि यह हम सबकी मंगलकामना है जो साई बाबा जरूर पूरी करेंगे |

संध्या में पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने 51000 रुपये का योगदान कमेटी को दिया ओर कहा कि अगर कमेटी ओर भी कोई जिम्मेवार हमारी लगाएगी तो जितेन्द्र भड़ाना कभी पीछे नहीं हटेगा | सभी शिव सांई धाम कमेटी ने जितेन्द्र भड़ाना पार्षद का धन्यवाद किया ओर फूल मालाओं से पार्षद का सम्मान किया ओर कमेटी के लोगों ने कहा कि ये 13 वां सांई बाबा का जागरण है और पार्षद 13 साल से कमेटी के साथ तन मन धन से हमेशा एक परिवार की तरह साथ खड़े रहते है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0005 1

जिला बार प्रधान बॉबी रावत का अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी ने किया स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विवेक रावत उर्फ बॉबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *