Breaking News

लाखों खर्च होने के बाद भी नहीं मिल रहा हरद के ग्रामीणों को नल जल योजना का लाभ

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

टेस्टिंग के दौरान ही जगह- जगह फूटी पाइप लाइन

ठेकेदार द्वारा गलत जानकारी देने पर भड़के ग्रामीण

लगाए ठेकेदार व पीएचई विभाग मुर्दाबाद के नारे

मंत्री जी खाना दे रहे हैं हमें पानी भी दो

अनूपपुर – जिले के अंतर्गत जहां पर पूरे जिले में शासन प्रशासन द्वारा मंत्रीबिसाहू लाल सिंह के अथक प्रयास से ग्रामीणों को नल जल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल घर-घर में उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है वहीं इसके ठीक विपरीत बदरा अनूपपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत हरद ग्राम में जहां पर की आबादी लगभग 25 सौ है और वहां पर नल जल योजना का काम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ठेकेदार प्रकाश मिश्रा के माध्यम से पिछले 1 वर्ष से कराया जा रहा है यहां पर लगभग साडे तीन सौ कनेक्शन होने थे लेकिन वहां पर अभी तक आधे कनेक्शन ही हुए हैं और विभाग को गलत जानकारी देने पर ग्रामीण भड़क उठे

टेस्टिंग के दौरान ही जगह जगह लीक पाइप
ग्रामीणों ने बताया कि जहां पर कनेक्शन दिया गया है वहां पर शुरुआती दौर पर ही जगह-जगह पानी लीकेज है जिससे पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और अगर कहीं पानी चल भी रहा है तो वह नाम मात्र का जहां पर की घंटों इंतजार करने के बाद भी एक बाल्टी पानी नहीं भरता

नल कनेक्शन लगा है लेकिन पानी नहीं चलता-

हरद ग्राम के ग्रामीणों ने बताया ने बताया कि हमारे यहां वार्ड क्रमांक 10 में कनेक्शन तो लगा दिया गया है लेकिन पानी नहीं चलता जिन लोगों के यहां पानी नहीं चल रहा उसमें गजरूप सिंह बुधराम विश्वकर्मा रेवा कोल हेतराम कोल जोहन कोल पकसु कोल जय लाल कोल रेवा सिंह चरकू सिंह पप्पू सिंह जोधा कोल वेसहाना सिंह आदि लोग शामिल हैं यहां तक कि झोरकी टोला में किसी के यहां नहीं चलता

इनके यहां कनेक्शन हुआ ही नहीं

स्थानीय निवासी सिद्ध लाल कोल ने बताया कि फूल सिंह पक्सु कोल कैसी भाई भागवती कमरिया भाई प्रेम सिंह केश कली भोला गोरेलाल कुंवर सिंह के यहां रोड पर जाने के कारण व रेलवे कॉलोनी ग्राम पंचायत भवन स्कूल भवन आदि जगहों पर कनेक्शन ही नहीं किया गया है और यहां पर कभी न मुंशी आता है और ना ठेकेदार ऐसा लगता है कि महज खानापूर्ति करके यह लोग यहां से पैसा लेकर चले जाएंगे

नाली खोदकर छोड़ दिया प्रकाश पैकरा

स्थानीय ग्रामीण प्रकाश पैकरा ने बताया कि गांव में अभी नल जल योजना की शिकायत उन्होंने 181 में दर्ज कराई है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और कई जगह पर नाली खोदकर ठेकेदार द्वारा छोड़ दिया गया है और यह आश्वासन दिया गया है कि वहां पर लगाया जाएगा नल जिसकी शिकायत होटल संचालक नामदेव जी ने सीएम हेल्पलाइन में भी की है
वर्तमान समय में पानी की भीषण समस्या इस ग्राम में है और मात्र हैंडपंप ही एक सहारा है जिससे लोग किसी तरह अपना जीवन बसर कर रहे हैं

गलत जानकारी देने पर भड़के ग्रामीण लगाए मुर्दाबाद के नारे
ग्रामीणों को जब यह पता चला कि नल जल योजना का काम कर रहे ठेकेदार प्रकाश चंद्र मिश्रा द्वारा उच्च अधिकारियों को यह गलत जानकारी दी गई है कि हर गांव के सभी ग्रामीणों को नल जल योजना के तहत कनेक्शन दे दिया गया है और उनका पानी सुचारू रूप से चल रहा है इसका प्रकाशन भी करवाया गया इस गलत खबर पर हरद के ग्रामीणों में महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग भड़क उठे और आक्रोशित होकर प्रकाश चंद्र मिश्रा ठेकेदार मुर्दाबाद पीएचई विभाग मुर्दाबाद के गगनभेदी नारों के साथ यह भी अपने स्थानीय लोकप्रिय मंत्रीबिसाहू लाल सिंह से मांग किया कि अगर आप हमें खाने के लिए अनाज दे रहे हैं तो हमें पानी भी देना होगा

सरपंच सुरेंद्र सिंह भाजपा नेता भारत पाव ओमप्रकाश नामदेव समस्त ग्रामीणों ने उक्त संबंध में विभाग के अधिकारी और मंत्री जी से आग्रह किया है कि खुद स्थल का निरीक्षण कर इस नल जल योजना की जांच कर उचित कार्यवाही कराएं ताकि ग्रामीणों को पीने का पानी मिल सके जो मंत्री जी का उद्देश्य भी है

इनका कहना है
अभी हरद ग्राम पंचायत में कहां-कहां कनेक्शन नहीं हुआ है और कहां पानी लीकेज है पांच सौ मीटर के अंदर में जहां भी है वहां कनेक्शन दिया जाएगा आप ग्राम पंचायत के माध्यम से सूची बनाकर भेजें

संतोष कुमार साल्वे अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *