Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 09 at 19.43.02

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन और व्याकरण क्विज प्रतियोगिता आयोजित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-3 की जूनियर रेडक्रास,गाइडस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा संयुक्त रूप से हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में मातृभाषा हिन्दी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए हिन्दी पखवाड़े के उपलक्ष्य में निबंध लेखन और व्याकरण क्विज प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जूनियर रेडक्रॉस व ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि उल्लेखनीय है एक सितंबर से शुरू हुए इस पखवाड़े में अभी तक कविता पाठ,नारा लेखन, अंताक्षरी,चित्र व घटना वर्णन, चित्र देखकर कहानी लिखना, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न किया जा चुका है और स्वरचित कविता लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजन आने वाले दिनों में किया जाएगा।

प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बच्चों को आज बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान अस्तित्व में आने के साथ साथ राजभाषा नीति भी प्रारंभ हुई। संविधान के अनुच्छेद 343 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि भारत की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है। संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप देवनागरी लिपि में भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप है। हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी भाषा का प्रयोग भी सरकारी कार्य में किया जा सकता है। अनुच्छेद 343,2 के अंतर्गत यह भी व्यवस्था की गई है कि संविधान के प्रारंभ होने के समय से 15 वर्ष की अवधि तक अर्थात वर्ष 1965 तक संघ के सभी सरकारी कार्यों के लिए पूर्व की भांति अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होता रहेगा।

यह इसलिए किया गया ताकि हिन्दी न जानने वाले भी हिन्दी सीख जायें और हिन्दी भाषा को प्रशासनिक कार्यों के लिए सभी प्रकार से सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज हिन्दी ग्लोबल अर्थात वैश्विक भाषा बन चुकी है हिन्दी भाषा प्रेम और सद्भाव की प्रतीक है हिन्दी भाषा में अन्य भाषाओं के शब्दों को समाहित कर लेने की अद्भुत क्षमता है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि अभिव्यक्ति का साधन और माध्यम ही भाषा है और विषय चाहे जो भी पढ़ना हो हम भारतवासियों को मातृभाषा हिन्दी में ही अभिव्यक्ति सरल और सुगम लगी है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने छात्रा प्रियांशी, पल्लवी और तनु को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्राप्त करने पर सम्मानित किया। प्राचार्य मनचंदा ने सुंदर आयोजन और सहयोग करने पर अध्यापिका मनीषा, कविता और शीतु सहित सभी की प्रशंसा की। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं प्रथम पूजा,द्वितीय शीतल और तृतीय अंजली को भी सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *