Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 9.59.08 PM

ग्रामीण परिवारों को सक्षम बनाकर उनकी जीवन शैली में सुधार लाते हुए रोजगार बढ़ाये- डीएम

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। विकासभवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जनपद स्तर /विकासखण्ड स्तर के कार्यों को गति प्रदान करने तथा संबंधित विभागों की योजनाओं के कन्वरजेन्स से परियोजना आच्छादित परिवारों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में एनआरएलएम के तहत ग्रामीण परिवारों को सक्षम बनाकर उनकी जीवन शैली में सुधार लाते हुए रोजगार बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाने की बात कही। उन्होंने सभी विकासखण्ड को इससे जोड़े जाने पर बल दिया तथा स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ करने की बात की। जिलाधिकारी ने बीएमएम से कहा कि अपने अपने गांव में कम से कम पांच स्व सहायता समूह तैयार किया जाए उसमें अधिक से अधिक गरीब परिवार की महिलाओं को जोड़ा जाए सहायता समूह को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं जिससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें तथा इसके तहत महिलाओं को मास्टर ट्रेनर बनाये जाने पर जोर दिया। बैठक में कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा, सहकारिता, उद्योग, सिंचाई, बाल विकास, समाज कल्याण, नाबार्ड व यूएनडीपी के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह पीडी राम सिंह सहित अन्य बीएमएम मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *