Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 9.58.20 PM

जांच शिविर में निशुल्क चश्मा और दवाओं का वितरण

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। स्वर्गीय अनंत प्रसाद पाण्डेय की पुण्यतिथि पर राज आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में आज निशुल्क नेत्र जांच व मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन आज शास्त्री नगर स्थित काली मंदिर के पास किया गया। इस अवसर पर राज आई हॉस्पिटल की डॉक्टर इरम उजमा, डॉक्टर नाजिया आदर्श दुबे सुनील यादव एवं डीडी द्विवेदी की टीम द्वारा लगभग 300 से ज्यादा नेत्र रोगियों की बृहद जांच कर उन्हें चश्मा एवं आवश्यक दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर के आयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार पांडे ने कार्यक्रम के व्यवस्थापन के साथ आए हुए मरीजों को चिकित्सक की सलाह दिलाने में समुचित मदद की। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद गुप्ता अमित पांडे मोनू पांडे हरिनारायण दुबे नीरज दुबे संदीप त्रिपाठी मनोज पांडे छोटू ज्ञान पांडे विशाल त्रिपाठी बैजनाथ मिश्र अंजेश मिस आशुतोष शुक्ला बबलू यादव मोहम्मद शरीफ खान जावेद अख्तर आजम खान डॉक्टर जितेंद्र नवरंग निगम इंद्र भूषण शुक्ला, मोनू यादव गोलू निगम देवेंद्र, रवि गुप्ता, अमित पांडे ध्रुव पांडे आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *