Breaking News

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से की बैठक

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का आज फरीदाबाद में प्रवास रहा | प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्षा ने भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद सेक्टर-11 स्थित कार्यालय पर महिला मोर्चा जिला फरीदाबाद के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की | इस बैठक में प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी व कुसुम महाजन,प्रदेश महिला मोर्चा कार्य करिणी सदस्य श्रीमती राजराना बालियान,प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक सुश्री प्राची खुराना,ज़िला अध्यक्षा राज बाला सरधाना मुख्य तौर पर उपस्थित रहे | जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरदाना ने जिला पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान और प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया और फ़रीदाबाद में उनके प्रवास के लिए उनका धन्यवाद किया |

प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने एक सुनामी की तरह आकर लोगों के जन जीवन पर एक प्रतिकूल असर डाला | लेकिन आपदा के इस कठिन दौर में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक कठिन और सफल लड़ाई लड़कर कोरोना पर जीत दर्ज की | मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के नेतृत्व में हरियाणा में कोरोना से प्रदेश वासियों को बचाने के लिए आगे बढ़कर इस लड़ाई का नेतृत्व किया |

 

प्रदेश के हर जिले में जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और प्रदेशवासियों को कोरोना की आपदा से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई | बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने महिला मोर्चा फरीदाबाद के जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सम्बोधित किया और कोरोना आपदा के दौरान विषम परिस्थितियों में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन के तहत जन सेवा के कार्यों के लिए महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया |

 

महिला मोर्चा प्रदेश और फरीदाबाद की बहनों ने इस आपदा के समय में अपनी जान की परवाह ना कर जन सेवा का कार्य किया उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है | उन्होंने कहा कि जैसे डॉक्टर इलाज से,सफ़ाई कर्मी सफाई सेवा से,मरीज़ों की ज़िंदगी बचा रहे थे उसी तरह हमारी बहनों ने रसोई सेवा के माध्यम से पूरे प्रदेश में स्वच्छ और पौष्टिक खाने से लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहीं थी | इस मुश्किल समय में मरीजों के तिमारदारों और ज़रूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवाकर समाज सेवा का पुण्य कार्य किया |

 

सेवा दिवस पर महिला मोर्चा की बहनों ने मास्क, सेनिटाईज़र व सैनिटेरी पैड बांटकर महिलाओं की सेवा की | कोरोना रूपी इस भयंकर आपदा के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में स्मृति वृक्षारोपण करके और उनके दुःख में सम्मिलित होकर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की | प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि आपदा का चाहे कितना कठिन दौर हो या कितनी भी विपरीत परिस्थिति मातृशक्ति चुनौती को पूरे साहस और निष्ठा के साथ मिलकर सामना कर सकती हैं | महिलाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर इस कोरोना रूपी आपदा का मुक़ाबला किया |

 

उन्होंने कहा जब जब महिला ने ठाना है तो करके भी दिखाया है | फरीदाबाद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन सामंजस्य और कौशलता से इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभाई है | इस आपदा के दौर में जन सेवा के जो कार्य किए उनको पूरे प्रदेश ने देखा और उनके कार्यों को सराहा गया है | उन्होंने ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि फरीदाबाद महिला मोर्चा की बहनों को जिला अध्यक्ष का लगातार मार्गदर्शन मिलता रहता है जो बहुत बड़ी बात है | जिससे संगठन के लिए उनकी कार्यशैली में लगातार सुधार हो रहा है | उन्होंने अपने वक्तव्य में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की | महिला मोर्चा की बहनों को संगठन विस्तार और संगठन की कार्यशैली पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी | उन्होंने महिलाओं को संगठन की मर्यादा और नेतृत्व का सम्मान करने का पाठ पढ़ाया |

 

अपनी कार्यशैली में लगातार सुधार करने और अपनी राजनीतिक सोच को विकसित करने की बात कही | योग दिवस 21 जून के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा पुरे प्रदेश में योग दिवस को धूमधाम से मनाने की घोषणा की | योग के माध्यम से लोगों को कोरोना से भयमुक्त करने और शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ करने का कार्य किया जायेगा | इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा राज बाला सरधाना जिला महामंत्री प्रतिभा तिवारी,ममता राघव,ज़िला उपाध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, गीता सिंह जिला सचिव अलका शर्मा,संगीता नेगी कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल मीडिया प्रमुख प्रिया सहगल व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *