Breaking News

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया सेक्टर 8 व सेक्टर 10 की मार्केट में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:स्थानीय सेक्टर-8 और सेक्टर-10 की मार्किट में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने अपने निजी कोष से सड़क बनाने के कार्य का वीरवार को शुरू किया गया | यहां मार्किट में कुछ हिस्सा आरएमसी नही था,जिसे अब आरएमसी बनाया जाएगा | यह सड़क करीब 30 फुट चौड़ी व 400 मीटर लंबी बनाई जा रही है | इस रोड़ पर वाईएमसीए की तरफ से बाईपास की तरफ डाली जा रही सीवर लाइन का भी कार्य चल रहा है | जहां सड़क बनाई जा रही है,वहां सीवर लाइन की जगह साइड में छोड दी गई है |

इस सड़क में गड्ढे ज्यादा होने के कारण जनहित को देखते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री ने अपने निजी कोष से बनवाने का निर्णय लिया है | हालांकि ये सड़क फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित है लेकिन मार्किट में आने जाने वाले लोगों को इसके टूटने से काफी दिक्कतें आ रही थी | परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगो को आ रही इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यह निर्णय लिया है | इस मौके पर परिवहन मंत्री के भाई टिपरचंद शर्मा,पारस जैन, बृजलाल शर्मा,वासुदेव अरोड़ा, हरीश गोरा,कृष्ण मोगा,गिर्राज, चंद्रसेन,कौशल पंडित,अशोक शर्मा,विनोद,जोगेंद्र रावत भी मौजूद रहे |.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *