Breaking News

जिला उपायुक्त ने हीट वेव को देखते हुए आगामी 31 मई तक पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां घोषित की

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला फरीदाबाद के सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए आगामी 31 मई तक के अवकाश की घोषणा की है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार,हरियाणा में लू के साथ ही तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

IMG 20240526 WA0012

अगले एक-दो दिनों में पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला में भयंकर गर्मी को देखते हुए सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी करने की घोषणा की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *