Breaking News
1ffe101f f2ea 44ca 9abd d90174794e5f

दुर्गा शक्ति की टीम ने आमजन को साइबर अपराध व सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट1ffe101f f2ea 44ca 9abd d90174794e5f

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी इंदु बाला तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने बल्लबगढ़ एरिया में स्थित पार्क में आमजन को साइबर अपराध तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जागरुक करने का काम भी कर रही है।

अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ नागरिकों को अपराधों के प्रति जागरूक करना भी उतना ही आवश्यक है। पुलिस कार्य में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसके तहत पुलिस की विभिन्न टीमें शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर आमजन को साइबर अपराध तथा ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करती हैं।

इसी क्रम में आज महिला थाना बल्लबगढ़ व दुर्गा शक्ति की टीम ने आमजन को साइबर अपराध तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

आमजन को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि नागरिक अपने बैंक अकाउंट डेबिट या क्रेडिट कार्ड का नंबर सीवीवी एक्सपायरी डेट ओटीपी या कोई भी जानकारी किसी व्यक्ति के साथ साझा ना करें।

इस प्रकार आप साइबर ठगों के झांसे में आने से अपने आप को बचा सकते हैं। सड़क सुरक्षा के बारे में आमजन को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मियों ने बताया कि सड़क पर यात्रा करते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

यह नियम आमजन की भलाई के लिए बनाए गए हैं ताकि आमजन एक्सीडेंट का शिकार ने हो और वह सुरक्षित अपने घर तक अपने परिजनों के पास पहुंच सके इसीलिए वाहन से यात्रा करते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।

कार्यक्रम के समापन के समय पुलिस से संपर्क करने के माध्यमों के बारे को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं।

इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1091 और बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध के लिए वह 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसी के साथ इस जागरूकता कैंपेन का समापन किया गया जिसमें आमजन द्वारा पूरी पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *