Breaking News

जिले की बेटी सुबोध जोशी बनी यूपी में जिला पंचायत अधिकारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जामिया मिलिया कालेज से गोल्ड मेडलिस्ट फरीदाबाद की छात्रा सुबोध जोशी ने यूपीपीएससी परीक्षा पास करके जिले का नाम रोशन किया है | सेक्टर-7 में रहने वाले समाजसेवी बी.पी.जोशी की छोटी बेटी सुबोध जोशी की इस उपलब्धि के बारे में परिजनों को पता लगा तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और आस-पड़ोस के लोग उन्हें बधाईयां देने में जुटे गए,जहां माता-पिता ने सबसे पहले सुबोध को मिठाई खिलाकर बधाई दी वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने उन्हें फोन पर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | सुबोध जोशी को जिला पंचायत अधिकारी के रूप में प्रशासनिक जिम्मेदारी मिली है

और उनका मानना है कि वह इस क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करके पंचायतों का स्वरूप बदलकर उन्हें आधुनिकता के दौर से जोड़ने का काम करेगी | सुबोध जोशी का मानना है कि सफलता का एक ही मंत्र है,मेहनत प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वालों को उनकी सलाह है कि वे करंट अफेयर के बारे में ज्यादा सजग रहें क्योंकि आज इंटरनेट की वजह से सभी को नई-नई चीजें जानने का आसान अवसर मिल चुका है | वहीं उन्होंने कहा कि आईएएस बनना उनका सपना है और इसे हासिल करने के लिए वह भविष्य में भी प्रयास करती रहेंगी |

 

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता व अपनी बहन को दिया क्योंकि उनकी बड़ी बहन भी लॉ में गोल्डमेडलिस्ट है और उनके पिता ने हमेशा ही क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हिस्सा लेकर समाज के प्रति दायित्व को निभाया है और उनके पिता ने उन्हें सदैव यही प्रोत्साहित किया कि लड़कियां लड़को से कम नहीं होती और यही कारण है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंची है |

 

उनकी इस उपलब्धि पर आज विधायक नीरज शर्मा,विधायक सीमा त्रिखा,पूर्व विधायक शारदा राठौर,पूर्व विधायक आनंद कौशिक,पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तेवतिया,अश्विनी त्रिखा,पार्षद कपिल डागर,राजा नाहर सिंह के वंशज राजकुमार तेवतिया,सुनील तेवतिया,अनिल तेवतिया,पवन तेवतिया,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,बीआर ओझा फाउंडेशन के अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता राजन ओझा,किसान नेता सत्यवीर डागर,ब्राह्मण सभा के प्रधान बृजमोहन वत्स,प्रवक्ता डा. तेजपाल शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *