Breaking News

ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कोरोना टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए सेक्टर-12 के एलआईसी कार्यालय में युवा मोर्चा जिला सचिव कार्तिक वशिष्ठ और एलआईसी के सहयोग से आयोजित कोविड-19 टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया | इस अवसर पर शाखा प्रबंधक नीता खट्टर,निकेश यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,पंकज सिंगला, सचिन ठाकुर गोल्डी अरोड़ा, मंदीप वशिष्ठ,प्रशांत मित्तल, प्रदीप कुमार,राज मदान आदि उपस्थित रहे |

कोरोना वैक्सीन कैम्प का शुभारम्भ करने के बाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत अभी तक लगभग 12 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है |

 

सेवा ही संगठन के तहत भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह कैम्प आयोजित करके लोगों को टीका लगवा रहें हैं | भारत में बनी वैक्सीन देश के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तैयार की गई है जो पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है, इसलिए बिना किसी संकोच के टीका अवश्य लगवाएं | देश और प्रदेश की सरकार लोगों की जान की परवाह करते हुए लोगों को नि:शुल्क टीका लगा रही है ताकि कोरोना से लोगों की जान बचाई जा सके | कोरोना महामारी का संक्रमण दोबारा तीव्र गति से फैल रहा है इसलिए सभी के लिए टीका लगवाना ज़रूरी है |

 

टीका लगवाने के बाद भी मास्क ज़रूर लगाए,सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करें और ज़रूरी एहतियात बरतें | गोपाल शर्मा ने कहा कि बिना किसी आवश्यक कार्य के इधर उधर ना घूमें | आपका एक गलत कदम आपकी और आपके परिवार की ज़िंदगी के लिए ख़तरनाक हो सकता है | सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीक़े से काम कर रही है इसलिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें | उन्होंने कहा कि हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है उसका खुद पालन करें और दूसरों से पालन करवाएं |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *