Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के दिग्ग्जो ने किया जीत का शन्खनाद

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:असम में चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण का मतदान भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गया | असम के नलबाड़ी जिला के बरखेत्री विधानसभा में चुनाव प्रचार में भारत सरकार में मंत्री स्मृति इरानी ने जीत के लिए हुंकार भरते हुए विशाल जन सैलाब को सम्बोधित किया | अपने सम्बोधन में स्मृति ईरानी ने कहा की असम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत दर्ज होगी,यहां के लोगों ने सही और झूठ की राजनीति करने वालों को पहचान लिया है |

इसलिए सच की जीत होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत होगी और असम की जीत यहां की जनता की जीत होगी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के युगपुरुष माननीय नरेंद्र मोदी ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं | समृति इरानी और वहां की लोकप्रिय सांसद क्वीन ओझा और हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बरखेत्री विधानसभा में प्रत्याशी नारायण डेका के समर्थन आये लोगों से विधायक के पक्ष में वोट डालने की अपील की |

 

गोयल ने कहा की यहां पर पहुंचा भारी जन सैलाब पार्टी के प्रति विश्वास और अपार स्नेह का प्रमाण है,यहां की जनता भारतीय जनता पार्टी के विश्वास ओर किये कामों पर मोहर लगाकर दोबारा से कमल खिलाने का काम करेगी | सांसद ने कहा की बिना भाई भतीजावाद के चुनी हुई सरकार ही जनता का भला कर सकती है, और देश का विकास तय कर सकती है देश चहुमुखी विकास के साथ तरक्की की ओर अग्रसर है जिसका विकास माननीय प्रधानमंत्री को जाता है,असम देश का अहम हिस्सा है और निरंतर विकास असम को जरूरत है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *