Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 15 at 8.12.03 PM

आहार फाउंडेशन संस्था ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भोजन वितरण किया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: आहार फाउंडेशन संस्था ने एनआईटी स्थित इएसआई हॉस्पिटल में भोजन वितरण किया है। जिसमें इस हॉस्पिटल में बहुत से लोग अपने मरीजों के साथ हॉस्पिटल में देखभाल के लिए आते हैं जिन्हें खाना खाने की बहुत बड़ी परेशानी होती है पर शहर की ये एक ऐसी संस्था है जो किसी को भूखा सोता देखना नहीं चाहती है।

WhatsApp Image 2023 04 15 at 8.12.03 PM

इसलिए महीने में छह बार भोजन वितरण करने का कार्य कर रही है। इसमें कुछ समाजसेवी भी भाग लेते रहते हैं जिन्हें खाना बांट कर खुशी महसूस करते हैं। फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित गीता मंदिर के प्रांगण में भी भोजन वितरण ये संस्था करती है। इस संस्था की टीम भी तन मन धन से सहयोग करने में लगे रहते हैं। तो वहीं इस संस्था के अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने बताया कि हमारी संस्था आहार फाउंडेशन के जरिए हमने 2019 से और अब 2023 तक भोजन वितरण कार्य कर रहे हैं

और आगे भी करेंगे। तो वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने बताया कि सनातन धर्म में दान पुण्य करना नेक कार्य कहा गया है। और गौरव भारद्वाज काफी समय से गरीबों में भोजन वितरण करने का एक अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर कमल,पायल, मोनिका,तरुण,सुमन,दीपक,
समृद्धि और अन्य गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *