Breaking News

देवरिया – समूचे जनपद में 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को परम्परागत रुप से हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

देवरिया(सू0वि0)15 अगस्त। समूचे जनपद में 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को परम्परागत रुप से हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।


कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र व विकास भवन पर जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार सहित सभी कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व राष्ट्रगान किया गया। कलक्ट्रेट में ध्वज फहराने के पश्चात् राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय गीत राजकीय कस्तुरबा विद्यालय के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी, सीआरओ अमृत लाल बिन्द, एडीएम प्रशासन कुवर पंकज ने कलक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया।
संयुक्त कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी श्री निरंजन, सीआरओ अमृत लाल बिन्द, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज आदि ने महापुरुषों के चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को साल ओढ़ाकर व माल्यार्पण/पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

क्रॉस कंट्री रेस के बालक वर्ग के विजेताओं यथा-भोलू चौहान, दीपक यादव, पुरुषोतम यादव, आकाश यादव एवं बालिका वर्ग में काजल पासवान, आंचल पासवान, शिवानी व खुशबू पाण्डेय कोे जिलधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के चिकित्सक डा अजय पाल एवं उनके सहयोगी को अशोक राम को सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व महापुरुषों, शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के असीम संघर्ष व बलिदान से मिला है। हम सभी का कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्ण बनाये रखने में अपना योगदान दें। देश की एकता, अखंडता के लिये कार्य करें।
इस गोष्ठी में सीआरओ अमृत लाल बिन्द, एडीएम प्रशासन कुवर पंकज, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, डीजीसी नवनीत मालवीय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित रघुवंश मिश्र, हरिश्चन्द्र यादव, अयोध्या प्रसाद, कृष्णानंद पाठक आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।संचालन राम निवास पाण्डेय द्वारा किया गया।

 

इसके उपरान्त जिलाधिकारी नगर स्थित सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोष की प्रतिमा पर श्रद्धसुमन अर्पित किया। इस प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार कार्य का लोकाणपर्ण शिलालेख के अनावरण सहित करने के उपरान्त यहां भी वृक्षारोपण उनके द्वारा किया गया। इसी प्रकार नगर में स्थापित अन्य महापुरुषो के प्रतिमाओं पर नामित अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *