Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 21 at 2.23.28 PM

लोकसभा संचालन समिति के संयोजक बने दीपक मंगला व सह-संयोजक बने अनिल नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की बात

फरीदाबाद:आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी जीएल शर्मा ने लोकसभा संचालन समिति का गठन किया है। जिसमे उन्होंने फरीदाबाद से दीपक मंगला को लोकसभा संयोजक,अनिल नागर को सह संयोजक व भूपराम पाठक को सह संयोजक नियुक्त किया है। बता दें कि अनिल नागर को दोबारा सह-संयोजक बनाया गया है क्योकि 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में अनिल नागर ने सह-संयोजक रहते हुए पूरी निष्ठा से काम किया था।

WhatsApp Image 2024 02 21 at 2.23.28 PM

उनके संगठन के प्रति लंबे समय के अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अनिल नागर ने अपने इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल,प्रदेशध्यक्ष नायब सिंह सैनी,प्रभारी विप्लव कुमार देव,केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर व लोकसभा प्रभारी जीएल शर्मा का आभार प्रकट किया है। अनिल नागर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसे वह कभी टूटने नहीं देगें और जी जान से काम करेगें। उन्होनें दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद से पार्टी रिकार्ड मतों से विजयी होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *