Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 22 at 17.41.59

डीसी विक्रम सिंह ने किया एचसीएस परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने एचसीएस परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं
स्ट्रोंग रूम का भी निरीक्षण कर ड्यूटी पर लगे अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए। बता दें कि जिला फरीदाबाद में आज रविवार को 89 केन्द्रों पर 2 शिफ्टों में एचसीएस की लिखित परीक्षाएं आयोजित की गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग/ एचपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली एचसीएस की लिखित परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों सहित परीक्षा की पवित्रता तथा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए केंद्रवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट,ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर को निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2023 05 22 at 17.41.59

डीसी विक्रम ने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग/ एचपीएससी ने जो नियम निर्धारित किए हैं,उनका दृढता से पालन करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उनसे फोन पर मौखिक रूप निर्देश ले ले। एचसीएस परीक्षाओं पहला चरण प्रातः10 बजे से 12 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 03 बजे से सांय 05 बजे आयोजित किया जा रहा है ।
एचपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रो के अन्दर जाने पर एचपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि एचसीएस परीक्षाओं का यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना सुनिश्चित करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *