Breaking News

दरभंगा ( बिहार ): भुलक्कड़ डकैतों ने डाका डालकर कुछ जेवरात को लूटा तो कुछ जेवरात को छोड़ा, डाका या साज़िश एक सवाल

भुलक्कड़ डकैतों ने डाका डालकर कुछ जेवरात को लूटा तो कुछ जेवरात को छोड़ा, डाका या साज़िश एक सवाल
(हनुमाननगर) दरभंगा–अब डकैती के डाका के तरीके भी बदल गए है। कुछ ऐसे ही घटना बीती रात हुई है। घटना बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोढैला गांव में सोमवार की रात की है जहां आधे दर्जन डकैतों ने गृहस्वामी रामदयाल यादव के घर का ग्रील की पत्ती काटकर पति-पत्नि को छूरा और पिस्तौल सटाकर घर में लूट पाट किया। पीड़ित की पत्नी उषा देवी ने बताया कि डकैतों ने करीब ढ़ाई लाख रुपये मूल्य के दोनो बहुओं और एक बेटी के सोने का जेवरात तथा 33 हजार रुपये नगद और दो नोकिया का मोबाइल लूटने के बाद घर में बंद कर बाहर से कुण्डी लगाकर चंपत हो गये। डकैतों ने तलाशी के क्रम में घर का सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया। घटना की सूचना पर बिशनपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक शिवमुनि प्रसाद स्वान दस्ता के साथ मौका ए बारदात की जांच शुरू कर दिया है।
घटना स्थल की जांच और आस पास के लोगों के बयान में भिन्नता पाकर थानाध्यक्ष ने घटना की गहन जांच की बातें कही है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद इंस्पेक्टर शिवमुनि प्रसाद ने प्रथमदृष्टया घटना को सत्य बताते हुए इस घटना के शीध्र उद्भेदन का दावा किया है। इस बारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डकैतों ने गृहस्वामी की पत्नी के गले में चाकू सटाकर घर में रखे जेवरात और नकदी तो लूट लिया परन्तु महिला के गले नाक और कान में पहने सोने के जे्वर को हाथ नहीं लगाया। यह बात न तो पुलिस हजम कर पा रही है और न हीं लोगों को समझ मे आ रही है। बहरहाल पुलिस प्रथमद्रष्टया घटना को सत्य मानकर अनुसंधान में जुटी है।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *