Breaking News

जामा मस्जिद ऊंचा गांव में रमजान के पहले जुमे पर उमड़ी भीड़

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव की जामा मस्जिद में रमजान के पहले जुमा के दिन नमाजियों को लेकर काफी भीड़ दिखाई दी। जिसके कारण मस्जिद कमेटी ने नमाजियों के लिए काफी इंतजाम किए हुए भी दिखे।

जिसमें की माहौल ईद जैसा देखने को मिला। नमाज के लिए लोग दोपहर करीब 12:00 बजे से ही मस्जिद में आना शुरू हो गए थे। जिससे अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। मस्जिद कमेटी की तरफ से पानी,चटाई और साफ-सफाई का अच्छा इंतजाम किया गया था।

लोगों ने व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम भाई-चारे की मिसाल भी देखने को मिली। पार्किंग की व्यवस्था नरसिंह अधाना और डॉ.शायमवीर सिंह ने संभाली,ताकि मेन रास्ते पर आने-जाने वालों को कोई परेशानी न हो। उमरी खान (शौकिन टेलर) और ईश्वर सिंह ने भी पूरा सहयोग दिया।

जामा मस्जिद ऊंचा गांव के इमाम मौलाना जमालुद्दीन ने जुमे की नमाज पढ़ाई। अपने बयान में उन्होंने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है। इस महीने में गरीब,यतीम और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए,ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए और अच्छे काम करके अपने रब को खुश करना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जुल्म,ज्यादती,झूठ और धोखे से बचें,आपस में अमन और भाई-चारा बनाए रखें और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ करें। इस मौके पर

शेर खान मलिक (प्रधान,मस्जिद कमेटी)बाबू खान सिद्दीकी हाफिज मोहम्मद शाहिद और अन्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …