Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 01 at 3.52.53 PM

गर्लफ्रेन्ड के साथ दुष्कर्म कर चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी यश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:आरचिड होटल में युवती से दुष्कर्म और चाकू मारकर हत्या करने के प्रयास में थाना एनआईटी में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने क्राइम ब्रांच DLF को निर्देश दिए थे। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल की टीम ने आरोपी को सेक्टर-21 एरिया से मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार किया।‌ पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ पर राहुल कालोनी निवासी आरोपी यश ने बताया कि वह तिकोना पार्क स्थित डकोरा कार सैन्टर पर,कार डेकोरेशन का कार्य करता है।

उसकी उक्त घायल लड़की के साथ पिछले 3 साल से दोस्ती थी। फरवरी माह में लडकी ने बातचीत करना बंद कर दिया था और वह यूपी चली गई थी आरोपी शादी करना चाहता था लेकिन युवती के यूपी जाने से नाराज था। युवती वापस फरीदाबाद आई तो उसने बीमारी का बहाना बनाकर लड़की को बातचीत करने के लिए ओयो होटल बुलाया। होटल में लड़की से शादी करने की बात की लड़की ने मना कर दिया तो जबरदस्ती चाकू का डर दिखाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद फिर उससे शादी के लिए पूछा,लड़की ने फिर मना किया तो गुस्से में आकर लड़की पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करके फरार हो गया था। आरोपी से पूछताछ जारी है कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *