Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 15 at 10.09.55 PM

चोरी की बाईक सहित तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःडीसीपी क्राइम नरेंद्र कदियान द्वारा चोरी के मामलों पर कार्रवाई करने के दिए गए र्निदेश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने तीन आरोपीयों को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।गिरफ्तार आरोपियो की पहचान रफीक उर्फ सरदार निवासी आशियाना फ्लैट सेक्टर-56, मनीष निवासी गांव कुंदेर जिला भरतपुर राजस्थान हाल न्यू बसेलवा कालोनी ओल्ड फरीदाबाद और फैजू निवासी सवाई माधोपुर राजस्थान हाल भारत कालोनी खेड़ी पुल फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुबेसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनो आरोपी ओल्ड फरीदाबाद से मोटरसाईकिल चोरी करके मेवात बेचने के लिए ले जा रहे थे। तीनो आरोपियों को प्रतापगढ़ पुल सेक्टर-56 एरिया से क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर काबू किया। आरोपी थाना ओल्ड एरिया से चुराई हुई मोटरसाइकिल से जा रहे थे। आरोपियो ने एक वेगनार गाडी एसजीएम नगर के क्षेत्र से चोरी की थी।

जिसे थाना धौज के क्षेत्र में लावारिस हालत में छोडकर चले गए थे,को बरामद किया जा चुका है। आरोपियो पर थाना ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-58 में 2-2,थाना सदर बल्लबगढ़,एसजीएम नगर, एनआईटी,मुजेसर,सेन्ट्रल में 1-1 मुकदमा दर्ज है। तीनो आरोपी चोरी के मुकदमें में पहले भी जेल जा चुके है। आरोपियो से 7 मोटर साइकिल,वैगन आर गाड़ी बरामद कि गई है। पुलिस पूछताछ में पता चला की आरोपी सेक्टर-17 की प्रेम नगर झुग्गियों में रहते थे वहां से तीनो एक दूसरे को जानते है। तीनो आरोपी नशे की पूर्ती के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।आरोपी फेजू को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर मामलों में पूछताछ की जाएगी। दो आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *