Breaking News
937fd36b c9f4 441b ab6e 00e5d097cc98

कैंची से गोदकर की गई युवक की हत्या के मामले में 2 और आरोपियों को क्राइम ब्रांच किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट937fd36b c9f4 441b ab6e 00e5d097cc98

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह व उनकी टीम ने हत्या के मुकदमे में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी साथी आरोपी फरार चल रहे हैं।

जिनकी तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साकिब और साजिद का नाम शामिल है। दोनों आरोपी गांव कुरेशीपुर का रहने वाला है।आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुरेशीपुर के रहने वाले 21 वर्षीय मोहम्मद कैफ की कैंची से गोदकर हत्या कर दी थी। मोहम्मद कैफ की वारदात से 2 दिन पहले ही शादी हुई थी।

वारदात 6 जून रात 9:00 बजे की है जब मोहम्मद कैफ मस्जिद के पास गया हुआ था। तब मस्जिद के पास बनी साकिब की परचुन की दुकान पर आरोपी बैठे हुए थे। जिन्होंने मोहम्मद कैफ को अपने पास बुलाया। किसी बात को लेकर आरोपियों कि कैफ के साथ रंजिश थी।

जिसके चलते उनका झगड़ा हुआ था और झगड़ा बढ़ता बढ़ता बड़ा हो गया और गुस्से में आकर आरोपी शाकिब ने मोहम्मद कैफ पर फायर कर दिया जिससे गोली के छर्रे कैफ पर लगे। इसके बाद आरोपियों ने मोहम्मद कैफ को दबा लिया और कैंची से गोद कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मोहम्मद कैफ के पिता को इसकी सूचना मिली जो उसे लेकर बीके अस्पताल गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके पश्चात पीड़ित ने इसकी शिकायत धौज थाने में की जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साकिब को काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में गहनता से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी साजिद को नजदीक लदियापुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई कैंची व देसी कट्टा बरामद किया गया है। फरार चल रहे अन्य आरोपियो की क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *