Breaking News
62350896 7d68 4587 b2b2 b06e43f2e25c

गांवों में विकास का आधार होते है पार्षद:पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट62350896 7d68 4587 b2b2 b06e43f2e25c

फरीदाबाद:जिला परिषद के घोषित परिणामों में वार्ड नंबर छह से डोली शर्मा पत्नी संदीप शर्मा पन्हेड़ा तथा वार्ड नंबर नौ से अनिल पाराशर के विजयी होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने खुशी जताते हुए दोनों ही नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया।

पंडित सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिला परिषद के चुने गए पार्षद गांवों में विकास का आधार होते है। उनके प्रयासों से ही गांवों में विकास होते है और उन्हें उम्मीद है कि जिन देानों ही युवा पार्षदों को जिस उम्मीद व स्नेह से जनता ने विजयी बनाया है,उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और अपने-अपने वार्डाे का समुचित विकास करवाकर जनता की सेवा करेंगे।

पंडित सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि चुनावों के दौरान इन दोनों ही पार्षदों के पक्ष में उन्होंने जमकर प्रचार किया था और लोगों से आह्वान किया कि वह ऐसे ईमानदार,युवा और कर्मठ युवाओं को विजयी बनाए ताकि वह सही मायनों में अपने वार्डाे का विकास करें।

और जनता ने उन्हें स्नेह रूपी आर्शीवाद देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का काम किया है। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने संदीप शर्मा व अनिल पाराशर के साथ-साथ जिला परिषद के अन्य वार्डाे से विजयी पार्षदों को भी बधाई देते हुए कामना की कि वह जनता के हितों में काम करेंगे और अपने वार्ड को सुंदर और विकासात्मक दृष्टि से मजबूत बनाएंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *