Breaking News

सफाई कर्मियों के पैर धोकर पार्षद जसवंत पवार सैनी ने किया सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उनके कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त सफाई साथियों को आमंत्रित कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पार्षद जसवंत पवार सैनी ने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए सफाई कर्मियों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता कर्मियों के चरण पखारकर समाज को स्वच्छता सैनिकों के सम्मान का संदेश दिया,उसी भावना से प्रेरित होकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन एवं हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नगर निगम के सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करे।

इस अवसर पर पार्षद ने सभी सफाई कर्मियों को सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान,संवेदनशीलता एवं कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

अंत में पार्षद जसवंत पवार सैनी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे होली का पर्व स्वच्छता,सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा अपने आसपास स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …