Breaking News
Screenshot 20250115 101017

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले मालिकों पर निगम की कार्यवाही 5 यूनिट सील

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250115 101017

फरीदाबाद:नगर निगम के कराधान विभाग फरीदाबाद जॉन 2 और बल्लभगढ़ जॉन में प्रॉपर्टी टैक्स की बड़ी बकाया राशि वाले प्रॉपर्टी मालिकों की यूनिटें सील की गई हैं। नगर निगम द्वारा यह सीलिंग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि निगम द्वारा पहले ही प्रॉपर्टी के बकाया टैक्स मालिकों को नोटिस दिए जा चुके थे लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों ने टैक्स जमा नहीं कराया था।

सेहतपुर और रोशन नगर में तीन यूनिट सील की गई है जबकि बल्लभगढ़ जॉन में दो यूनिट सील की गई है। निगम के एडिशनल कमिश्नर स्वप्लिन रविंद्र पाटिल ने सभी क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों को इस मामले में दिशा निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों के पास प्रॉपर्टी टैक्स की बड़ी राशि बकाया है उन्हें तुरंत प्रभाव से सील किया जाए और यह अभियान लगातार जारी रखें।

नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने आमजन से अपील की कि वह समयानुसार अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। ताकि वह निगम द्वारा की जाने वाली आगामी कार्यवाही से बच सके। उन्होंने कहा की नगर निगम को प्राप्त होने वाला यह टैक्स शहर के विकास के लिए प्रॉपर्टी मालिको से लिया जाता है। समय पर टैक्स जमा होगा तो शहर का विकास भी तेज गति के साथ होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *