Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.12.46 AM

जिला स्तरीय समारोह में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल होंगे मुख्य अतिथि

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:74वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन हेतु तैयारियों के मद्देनज़र आज शनिवार को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड मैदान में सांकृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों द्वारा रिहर्सल की गयी। रिहर्सल में स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति से युक्त गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.12.46 AM

74वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत करेंगे व परेड की सलामी लेंगे। बता दें कि 74वें गणतंत्र समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आज विभिन्न स्कूलों की टीमों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

 

इनमें राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल एनआईटी-3 ने हरियाणवी गीत“मैं सूं हरियाणे की छोरी पर,राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल एनआईटी-5 द्वारा गुजराती गीत पर,राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल एनआईटी-2 द्वारा पंजाबी गीत पर,राजकीय मॉडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल सराय ख्वाजा, राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल पाली व शिरडी साईं बाबा विद्यालय द्वारा देशभक्ति गीत पर,सेक्टर-16 स्थित स्कोलर्स प्राइड स्कूल द्वारा हरियाणवी गीत“देशा में देश हरियाणा”पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261011 WA0001

पारिवारिक रंजिश के चलते वली मोहम्मद पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: बता दें कि 8 अक्टूबर की रात थाना पल्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *