Breaking News
0c9474c3 841b 4455 99d0 aa8096276c40

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर फरीदाबाद में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट0c9474c3 841b 4455 99d0 aa8096276c40

फरीदाबाद:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश भर में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर जिले के कांग्रेसियों ने विशाल पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा सेक्टर-16 स्थित लाला लाजपत राय चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके आरंभ हुई और विशाल जुलूस के रूप में ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी चौक पहुंची,जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के संयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला रहे। जबकि अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष आफताब अहमद द्वारा की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक नीरज शर्मा,पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया,पूर्व विधायक ललित नागर,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला,विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। यात्रा के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक आफताब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर,समाज को जो भाईचारे का संदेश दिया है,वह अपने आप में एक मिसाल है।

आज तक किसी भी राजनैतिक व्यक्ति ने कभी ऐसी यात्रा नहीं निकाली। उन्होंने कहा कि बलिदान और संघर्ष का दूसरा नाम पर कांग्रेस पार्टी है,देश के विकास के लिए कांग्रेस ने अपने कई बड़े नेताओं को खोया लेकिन कभी देश को कमजोर होने नहीं दिया। अहमद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति धर्म के नाम पर देश को बांट रही है।

यही कारण है कि आज देशभर में अराजकता का माहौल कायम है, हर व्यक्ति अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने नौ सालों में देश का विभाजन करने का काम किया है, विकास से इस सरकार का कोई लेना देना नहीं है। आफताब अहमद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से हर कांग्रेसी कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह है और आने वाले चुनावों में यह उत्साह तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ताविहिन करने का काम करेगा।

उन्होंने कांग्रेसियों से आह्वान किया कि वह पूरी तत्परता से जुट जाए और इस जनविरोधी भाजपा सरकार का असली चेहरा लोगों के समक्ष उजागर करने का काम करे। इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा,नीरज गुप्ता,सुमित गौड़, तरुण तेवतिया,सोहेल सैफी,मुकेश भाटी चेयरमैन,लक्ष्मण चेयरमैन,अनिल नेताजी,गिरीश भारद्वाज,नितिन सिंगला,अभिलाष नागर,खुशबू खान,रचना भसीन,कृष्ण अत्री,ओपी भाटी,संजय शर्मा,सतीश कुमार,रामकृपाल प्रधान,लाला शर्मा,सुरेंद्र यादव, ललित शर्मा,विजय कुमार,गुलाब सिंह गुड्डू,सौंदई देवी,हाजी इरफान,सुभाष पांचाल,रवि शेखर,विनय भाटी,आकाश गुप्ता, सलमान मंसूरी,सनल हुसैन, इंद्रपाल,डैनी प्रधान,संतलाल रावत,सुनील यादव,कपूरचंद अग्रवाल,नजर मोहम्मद,हरीलाल गुप्ता,निशांत ठाकुर,राव बलवीर यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *