Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 27 at 1.57.12 PM

कांग्रेस धर्म-जाति के नाम पर करती है लोगों को बांटने का काम:पं.टेकचंद शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 27 at 1.57.12 PM

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पं.टेकचंद शर्मा ने कहा है वह विकास के नाम पर जनता के बीच समर्थन मांगने जा रहे है,जब विधायक थे,तब हरसंभव विकास किया और आगे बनेंगे तो पृथला क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है,लेकिन भारतीय जनता पार्टी विकास और भाईचारे में भरोसा रखती है इसलिए क्षेत्र के विकास और भाईचारे के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करे। शर्मा अपने चुनावी अभियान के तहत गांव सिकरौना,नंगला जोगियान,प्याला,डीग में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांवों की मौजिज सरदारी ने उन्हें सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर,माला पहनाकर एवं पेठे की मिठाई से तौलते हुए उनका स्वागत किया और उन्हें पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा ने कहा कि 2014 में आपने मुझे बसपा की टिकट पर चुनकर विधानसभा में भेजा था,भाजपा के 47 विधायक चुने गए और सरकार बनी।

उस सरकार में शामिल होकर मैंने क्षेत्र की जनता को निराश नहीं होने दिया और करीब 2500 करोड़ के रिकार्ड विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि सौ एकड़ में बनी विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी क्षेत्र के लिए शिक्षा का हब बनकर भर रही है,1400 करोड़ की लागत से बनी यह संस्था,बच्चों को शिक्षित करके उन्हें रोजगार उपलब्ध करवा रही है,मैं रहूं न रहूं लेकिन यह संस्था ऐसे ही पृथला क्षेत्र के भविष्य को उज्जवल बनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल में उन्होंने रेनीवेल परियोजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य किया,ऐसा कार्य,जो पिछले विधायक कभी नहीं कर पाए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता के हकों पर कुठाराघात कर अपने परिवार के सदस्यों को नौकरियां दिलवाई,इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।शर्मा ने कहा कि पृथला क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से भली भांति परिचित है और अगर आपने आर्शीवाद दिया तो इसे और विकसित क्षेत्र बनाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि आपके द्वारा दिया गया एक-एक वोट मुझे मजबूत करेगा और पृथला क्षेत्र के लिए विकास के द्वार खोलेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *