Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 17 at 10.15.32 AM

कांग्रेस पार्टी ने सही मायनों में किया देश का समग्र विकास : ललित नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में निकाली गई आजादी गौरव तिरंगा यात्राओं की कड़ी में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में’आजादी गौरव तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा सराय टोल प्लाजा से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पदयात्रा में घोड़ों पर सवार लोग,ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। पदयात्रा के दौरान लोगों ने ‘वंदे मातरम”भारत माता की जय’ के नारे लगाकर पूरे वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया।

सराय टोल से शुरू हुई यह यात्रा सराय बाजार सेहतपुर मार्किट होते हुए बंसतपुर पर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह दुकानदारों, व्यापारियों व आमजन ने इस यात्रा पर फूल बरसाकर व मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से इसका स्वागत किया और यात्रा में शामिल लोगों को फल वितरित किए तथा छबीलें पिलाई। राष्ट्रगान के साथ इस पदयात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि सही मायनों में इस देश का समग्र विकास कांग्रेस पार्टी ने किया है,जबकि आठ सालों में जुमलेबाजों की सरकार ने लोगों को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है,जनता इस सरकार की तानाशाही से तंग आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि यह उनकी दूसरी पदयात्रा है और इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने तिगांव क्षेत्र की दुर्दशा देखी है,जिसमें सड़कें टूटी पड़ी है,जिसमें पानी भरा हुआ है, नालियां भरी हुई है,सड़कों से गुजरने में लोगों को दिक्कतें आ रही है,क्या यही भाजपा का विकास है? उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश के साथ-साथ नगर निगम में भी भाजपा की सरकार है,इसके बावजूद तिगांव क्षेत्र की हालत बद से बदत्तर है। यहां के विधायक कहते थे एक बार जिता दो,क्षेत्र की कायाकल्प कर दूंगा, वास्तव में आज उन्होंने तिगांव क्षेत्र को विकास के मामले में पिछड़ा बनाकर इसकी कायाकल्प कर दी। नागर ने कहा कि जिस सरकार में विधायक की अधिकारी तक नहीं सुनते,ऐसी सरकार में आमजन की क्या सुनवाई होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा क भाजपा सरकार का झूठा का मटका अब भर चुका है,जनता आगामी चुनावों में वोट की चोट से इस सरकार को सत्ताविहिन करके इसका घमंड चकनाचूर करेगी।

पदयात्रा में कांग्रेस नेता लखन सिंगला,महेश नागर,पिंटू सरपंच,किशनचंद यादव,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष नागर,मुकुटपाल चौधरी,सुंदर नेताजी,ललिता प्रधान,संजय कौशिक चेयरमैन, मनोज नागर,कमल चंदीला, युद्धवीर झा,अनिल बैंसला,चंदन सरपंच,सतबीर नागर मास्टर, ऋषिपाल नागर,सुखराम अवाना, सतपाल अवाना,रोहताश चौधरी, रिजवान आजमी,अंकित गोयल, दिनेश शर्मा,नरबीर नंबरदार, महेश शर्मा, रविन्द्र यादव,दीपक पाराशर सहित क्षेत्र के अनेकों मौजिज लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *