Breaking News
7b279a33 6caa 409f a750 99aec2c2d47e

चौ.उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा में मजबूत हो रहा कांग्रेस संगठन:लखन सिंगला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट7b279a33 6caa 409f a750 99aec2c2d47e

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. उदयभान के जन्मदिवस पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होडल स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बुक्का भेंट किया और उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

इस दौरान सिंगला ने 21 किलो का केक कटवाकर उदयभान का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें शॉल भेंट करके फूल मालाआकिया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,चौ.भूपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद,चौ.उदयभान जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ.उदयभान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है और कांग्रेस पार्टी में मेहनतकश और कर्मठ कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ सालों में इस देश व प्रदेश को विकास की धुरी से पूरी तरह उतार दिया है इसलिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अब पूरी तत्परता से जुट आए और इस जनविरोधी भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुुंचाने का काम करे ताकि आने वाले 2024 में देश और प्रदेश से इस जनविरोधी सरकार को सत्ताविहिन करके कांग्रेस के रूप में अपनी सरकार का गठन किया जा सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि जब से चौ. उदयभान ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली है,जब से हरियाणा में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूती की ओर बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि चौ.उदयभान स्वच्छ छवि एवं मृदुभाषी व्यक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान देते है,उनकी इस कार्यशैली की प्रशंसा पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता करते है।

उन्होंने अध्यक्ष चौ.उदयभान को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है और सरकार की नाकामियों को जन-जन में उजागर करने का काम कर रहे है।

इस मौके पर कंवर बालू सिंह एडवोकेट,खुशबू खान,लाला शर्मा,गुलाब सिंह गुड्डू,रचना भसीन,सूरज ढेंडा, बंटी चौधरी,अजब सिंह नागर, संजय शर्मा,राजेश शर्मा,नितिन सिंगला,अरविंद गोयल,विजय कुमार,कर्मबीर खटाना,संतलाल रावत,सूरजमान,सुधीर चौधरी, कपूर चंद अग्रवाल,सुरेंद्र यादव,ओपी भाटी,ललित शर्मा,नदीम खान,शिवम करदम, दुर्गा प्रसाद सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *