Breaking News

कांग्रेसी नेता बोले, गरीबी नहीं गरीबों को मिटाने पर तुली मोदी सरकार

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना ने दिनोंदिन बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह देश के इतिहास की अब तक की पहली ऐसी सरकार है जो महंगाई का ग्राफ बढ़ाते हुए इसका रिकार्ड तोडऩे में जुटी है | जहां आज कोरोना महामारी लगे लॉकडाउन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को सरकार से अपेक्षा थी कि वह महंगाई काबू में करेगी,लेकिन दिन-प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के दामों में तो वृद्धि हो ही रही थी,अब रसोई गैस सिलेंडर पर भी 25 रूपए मूल्य वृद्धि कर इस सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवार की चिंताएं बढ़ा दी है | भड़ाना गुरूवार को डबुआ कालोनी में ओबीसी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे |

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सात सालों का कार्यकाल देश के इतिहास का सबसे बुरा कार्यकाल रहा है,इस दौरान जहां बेरोजगारी,महंगाई बढ़ी वहीं किसानों व मजदूरों के हकों को भी सरकार ने तानाशाह रवैया अपनाते हुए कुचलने का काम किया | पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस के दाम बढऩे से इसका सीधा असर खाद्य वस्तुओं,फलों व सब्जियां पर भी पड़ रहा है, वहीं बेरोजगारों की तादाद निरंतर बढ़ रही है,शहर की औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत युवाओं को उद्यमी ग्रेड से भी आधी तनख्वाह देकर उनका शोषण कर रहे है, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही |

 

ललित भड़ाना ने कहा कि कागजों में फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने वाले भाजपा नेता अगर एक बार एनआईटी क्षेत्र का दौरा कर ले तो उन्हें पता चल जाएगा कि यहां क्या हालात है,यहां के लोगों को न तो पानी मुहैया होता है और न ही सडक़ें और बिजली और गंदगी के मामले में तो यह क्षेत्र पूरे जिले में सबसे दूषित है | उन्होंने कहा कि मानसून का सीजन शुरू होने वाला है और यहां फिर से सडक़ों व गलियों में लोगों जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा,क्योंकि नगर निगम व भाजपाईयों ने जलनिकासी के कोई इंतजामात नहीं किए और हर वर्ष यहां बरसात का पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है और उनका लाखों रूपये का सामान पानी से खराब भी हो जाता है परंतु सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती | उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार देश से गरीबी नहीं बल्कि महंगाई की मार से गरीबों को मिटाने पर तुली है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की आवाज बनकर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेंगे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *