Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 16 at 9.33.42 AM

कांग्रेस ने फैलाया था भ्रष्टाचार का जाल तो हमने बल्लभगढ़ में फैलाया सीमेंट सड़कों का जाल:मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 16 at 9.33.42 AM

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ में कांग्रेस ने पैराशूट से यहां प्रत्याशी को भेजा है जिसे यहां की ना तो भूगोल का पता है और न ही यहां के रास्तों का ज्ञान है,तो दूसरी तरफ एक ऐसी प्रत्याशी है जो अपनी पार्टी की वफादार नहीं हो पाई तो वह बल्लभगढ़ की जनता की सगी कैसे हो सकती है।
रो रो कर बल्लभगढ़ की जनता की सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है लेकिन बल्लभगढ़ की जनता सब जानती है सभी को पहचानती है। यहां की देव तुल्य जनता सिर्फ बल्लभगढ़ के विकास को लेकर के वोट करेगी। उन्हें पता है जो व्यक्ति अपनी पार्टी का वफादार नहीं हो सका वह यहां की जनता का भी वफादार नहीं हो पाएगा।
मूलचंद शर्मा आज बल्लभगढ़ विधानसभा के तूफानी दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने सुभाष कालोनी,भीमसेन कालोनी,भाटिया कालोनी,भीकम कालोनी,सेक्टर 2 सेक्टर 3,जगदीश कालोनी,हरि बिहर,ऊंचा गांव सहित कई स्थानों का दौरा किया। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा इस बार विकास कार्यों पर मोहर लगाने जा रही है। बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने लोगों को किया संबोधित करते हुए कहा बल्लभगढ़ में पूर्व के विधायक लोगों को ढूंढने से नहीं मिलते थे और अपने नंबर बदलते रहते थे,और उनके उस समय के पार्षद कालोनी से मकान छोड़ कर भाग गए थे। सैन समाज बल्लभगढ़ और हिम जन कल्याण सभा सेक्टर 3 ने भी आज भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को अपना समर्थन दिया।

मूलचंद शर्मा ने कहा की कांग्रेस अपने 10 साल के राज में कालोनियों के रास्ते बनवाने तो दूर की बात है वो रास्तों में मलवा मिट्टी भी नही डलवा पाए थे।
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार बनने के बाद ही सुभाष कालोनी,हरी बिहार इलाके में सीवर भी डलवाई है सड़के भी बनवाई हैं मीठा पानी भी दिया है उन्होंने कहा की सफाई भी वो ही कराएंगे। उन्होंने कहा कि मैं जिस सड़क पर खड़ा हु ये सीमेंटेड सड़क भी भाजपा राज में ही मने बनवाई थी यहां पर पहले 5 फुट पानी भरा रहता था।

भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा ने कहा की बल्लभगढ़ में भाजपा ने अपने 10 सालों में करीब सवा सौ किलोमीटर से लंबी सीमेंटेड सड़कों का जाल बिछाया है और लगभग 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीवर की लाइन डलवाई गई। भाजपा से लगातार तीसरी बार प्रत्यासी मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 2 में लोगो को संबोधित करते हुए कहा की शहर में कुछ लोग फोटो वाला बैग बांटते फिरते हैं उन्होंने भी भाजपा राज में ही लाभ कमाया है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रत्याशी शहर एसे आए हैं जिन्हे न तो विधानसभा की कालोनियों का पता है और न ही रास्तों का ज्ञान है।

भाजपा ने गरीब के बेटे नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर मिशाल पेश की है भाजपा एक आम गरीब व्यक्ति मजदूर,किसान की हितेषी है। इस मौके पर राकेश गुर्जर,लखन बेनीवाल,जगदीश मास्टर,चंद्रमणि,गजेंद्र वैष्णव,के के शर्मा,खेमचंद शर्मा, इंद्रजीत,कृष्ण मास्टर,जेपी मास्टर देवदत्त शर्मा,अभिषेक सहित गणमान्य लोग मोजूद रहे सभी ने शर्मा के पक्ष में आने वाले 5 अक्टूबर को वोट की अपील की और कहा की सभी लोग विकास को देखते हुए इस बार वोट करेगे। इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के कार्यक्रम लगातार जारी है और इसी कड़ी में वो सेक्टर 2 की 160 गज पॉकेट में पहुंचे। जहां 160 गज पॉकेट के सभी सेक्टरवासियो ने भाजपा प्रत्याशी शर्मा का जोरदार स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी चुनावों में उन्हें प्रचंड बहुमत से जीत मिलेगी और वह चंडीगढ़ पहुंचकर बल्लभगढ़ की समस्याओं को फिर से दूर कराएंगे। इस मौके पर राजवीर भारद्वाज,योगेंद्र भारद्वाज,पंडित चिरंजीलाल शर्मा,देवदत्त एडवोकेट,देवेंद्र तालान,अशोक, शिवकुमार, प्रेम सिंह भाटी सहित गणमान्य लोग मोजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *