Breaking News

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के मीटिंग हाल में आजादी अमृत महोत्सव के कार्यक्रम अन्तर्गत युवा नेहरू केन्द्र द्वारा संचालित स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की बैठक की गयी।

स्वच्छ भारत में ग्राम पंचायत व नगर पंचायतो में पोलिथिन को एकत्रित कर उसे डिस्पोजल की कार्य योजना को जन जागरूकता हेतु जोर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा एकत्रित पोलिथिन को डिस्पोजल हेतु नगर निगमो से संम्पर्क कर योजना को तैयार करने हेतु निर्देशित किया। इसके लिये ग्राम पंचायत स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी व नगर पंचायतो में अधिशासी अधिकारी को जोडने हेतु युवा नेहरू केन्द्र की समन्वयक को समन्वय हेतु कहा गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत योजना को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से लांच किया गया।

वैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, सीमा पाण्डेय युवा नेहरू केन्द्र समन्वयक,दुर्गेश कुमार आई सीडीएस, प्रदीप शुक्ला पी0ओ0डूडा,देवेश कुमार सचिव रोटरी क्लब, बी0पी0सिंह,राकेश पटेल, सहित युवा नेहरू केन्द्र से अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *